सभी लोग अक्सर प्रयास करते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहें और घर में माहौल अच्छा बना रहे। पर कई बार ऐसा संभव नहीं हो पाता है। इसकी वजह घर में वास्तु दोष का होना है। वास्तु दोष के अंतर्गत कई सारी चीजें आती हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई सारे उपाय बताए गए हैं, जो आपके घर को खुशहाल और संपन्न बनाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि, घर की छत पर रखा हुआ सामान भी वास्तु दोष कि वजह बन सकता है? तो आइए आज हम आपको इन्हीं चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हे घर की छत पर नही रखना चाहिए।
जंग लगा लोहा न रखें
अगर आपके घर की छत पर किसी भी प्रकार का लोहे का समान रखा हुआ है तो आप उसे वहां से तुरंत हटा दें। वास्तु के मुताबि, घर की छत पर जंग लगा हुआ लोहा और सामान पड़ा होना अशुभ माना जाता है। यह अपको आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जंग लगे हुए लोहे और बिना किसी वजह के रखा हुआ सामान को तुरंत हटा दें।
झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अक्सर छत की साफ-सफाई के बाद लोग झाड़ू को छत पर ही रख आते हैं। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और जिसके बाद घर में आर्थिक तंगी आने की संभावना बनी रहती है।
टूटे गमले न रखें
घर में और घर की छत पर लोगों को बागवानी करने का काफी शौक होता है। घर की छत पर गमले रखना और लगाना आम बात है। पर जब यहीं गमले टूट जाते हैं तो हम उसे वहां से हटाने की वजह यूज सहेज कर रखे रहते हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। वास्तु के अनुसार, टूटे हुए गमले को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता हैं। यह घर में तकरार पैदा करता है। इसलिए ध्यान दें की कभी घर की छत में टूटे गमले में पौधा नहीं लगाएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

