शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
शुक्रवार को इस रंग के कपड़े पहने होगी धन की प्राप्ति, करें यह उपाय
24 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शुक्रवार को इस रंग के कपड़े पहने होगी धन की प्राप्ति, करें यह उपाय

शुक्रवार को इस रंग के कपड़े पहने होगी धन की प्राप्ति, करें यह उपाय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

सप्ताह में शुक्रवार का दिन गुरु शुक्राचार्य और माता लक्ष्मी को समर्पित दिन होता है। इस दिन गुरु शुक्राचार्य और माता लक्ष्मी के निमित्त पूजा पाठ करने का विशेष महत्व बताया गया है। गुरु शुक्राचार्य और माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर अनेक प्रकार के सुख संपत्ति, वैभव आदि व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र और लाल रंग के वस्त्र (कपड़े) पहनने से विशेष फल की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता बताई गई है। साथ ही गुरु शुक्राचार्य और माता लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को लाभ होता है।


शुक्रवार को किस रंग के वस्त्र कपड़े पहने?

हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि शुक्रवार का दिन बेहद ही शुभ दिन बताया गया है। इस दिन गुरु शुक्राचार्य के निमित्त लाल रंग और सफेद रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलता है। साथ ही बीज मंत्र का जाप से भी व्यक्ति को लाभ मिलता हैं। वह बताते हैं कि जिन जातकों का शुक्र ग्रह मजबूत होता है। वह हर दिन उन्हें सुगंधित पदार्थ लगाने और अलग-अलग वस्त्र पहने का शौक होता है। अगर वह एक दिन वस्त्र पहनते हैं, तो अगले दिन उस वस्त्र को नहीं पहनते हैं। शुक्र ग्रह मजबूत होने से जातकों को धन्य धन्य की प्राप्ति होती है।


अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र कपड़े पहने। साथ ही लाल रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं। ऐसा करने से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा। आपके धन प्राप्ति के योग बन जाएंगे। शुक्रवार के दिन गुरु शुक्र के निमित्त उनके बीज मंत्र का जाप करें और सफेद वस्तुएं जैसे सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, चांदी आदि चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।


शुक्र ग्रह का बीज मंत्र – ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।।


माता लक्ष्मी का मंत्र – या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें