N
डेस्क रिपोर्टर
वैदिक ज्योतिषशास्त्र का वास्तु शास्त्र एक अहम भाग हैं। हमारे पूर्वजों ने हजारों सालों पहले दिशाओं का गहन अध्ययन कर दिशा के मुताबिक कुछ नियम बनाए थे। इन्हें ही वास्तु शास्त्र के खास नियम बोला जाता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, वास्तु के नियम मनुष्य के जीवन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने का काम करते हैं। इसके साथ ही उनके जीवन में सकारात्मकता के प्रभाव को बढ़ाते हैं। वास्तु के मुताबिक, हर एक दिशा पर किसा न किसी देवता का प्रभाव पड़ता हैं। अगर उस दिशा में कोई त्रुटि हो या फिर गलत चीज रखी हो तो उस दिशा के देवता आपसे नाराज हो जाते हैं और वहीं वास्तुदोष पैदा होने लगता हैं। वास्तुदोष होने से परेशानियां और बीमारियां जेसी समस्या होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तुदोष को दूर करने के कुछ अहम उपाएं बताएंगे। जिन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होने के साथ साथ वास्तु दोष खत्म होगा।
क्या हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाएं
अगर आपके घर में वास्तुदोष है और इस दोष कि वजह से आपको तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसे खत्म करने के लिए अपने घर के दक्षिण-पूर्व की दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखें। ऐसा करने से आपके घर से वास्तुदोष दूर हो जाएगा। इसके साथ ही आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म और दूर रखने के लिए घर में पोछा लगाते वक्त पानी में नमक या फिर फिटकरी मिला दें।
जिन घरों में पर्याप्त मात्रा में रोशनी आती रहती है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं रह पाती है। घर की उत्तर-पश्चिम दिशा को वायव्य कोण कहा जाता हैं। इस दिशा में वायु देवता का आधिपत्य रहता है। ऐसे में इस दिशा में भरपूर रोशनी होने से वास्तु दोष को खत्म हो जाता हैं। इसके साथ ही इस दिशा में गलती से भी आप टूटे-फूटे या फिर बेकार हो चुके सामान नहीं रखें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

