शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
ऐसे करें होलिका दहन पर पूजा, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ऐसे करें होलिका दहन पर पूजा, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

ऐसे करें होलिका दहन पर पूजा, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

N
डेस्क रिपोर्टर
इस साल 17 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। पहले से ही होलिका दहन कि सभी तैयारी करली  जाती है। इसके लिए घर के पास के चौराहे या फिर किसी पार्क में गोबर की उप्पले, लकड़ियां, कंडे आदि को इक्कठा किया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात को शुभ मुहूर्त देखने के बाद ही विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके बाद ही होलिका दहन किया जाता हैं। इसमें इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि  होलिका दहन के समय भद्रा न हो। तो चलिए जानते हैं होलिका दहन के मुहूर्त, मंत्र, पूजन कि सामग्री के बारे में।  

होलिका दहन का मुर्हूत 
रात 01:29 बजे से होलका दहन का शुभ मुहूर्त है।
वहीं होलिका दहन का मुहूर्त, भद्रा पूंछ में, रात 09:06 बजे से 10:16 बजे के बीच रहेगा।

पूजन सामग्री
फूल,रोली, माला, अक्षत्, कच्चा सूत, गंध, गुड़, गुलाल, हल्दी, एक लोटे में जल, बताशा, गेहूं की बालियां, नारियल, मूंग आदि

होलिका की पूजन का मंत्र
होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:
भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:
भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें