शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
रविवार के दिन ऐसे करें सूर्य देवता की पूजा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रविवार के दिन ऐसे करें सूर्य देवता की पूजा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

रविवार के दिन ऐसे करें सूर्य देवता की पूजा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

N
डेस्क रिपोर्टर
आज रविवार का दिन है, सनातन धर्म में यह दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है। मान्यता के अनुसार, सूर्य देव को नियमित रूप से अर्घ देने से मनुष्य की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है। अगर आप हर दिन  सूर्य देव को जल अर्पित नहीं कर पाते हैं, तो आप हर रविवार को सूर्य देव जल अर्पित कर सकते हैं। इसके लिए आप एक तांबे के लोटे में जल के साथ चावल, लाल रंग के फूल और लाल मिर्च के कुछ दाने मिला कर  सूर्य देव को अर्घ्य दें। धर्म शास्त्रों के मुताबिक,  अगर आपके काम बनते बनते रह जाते है, या फिर आपको उस काम में सफलता नहीं मिलती है तो इसके पीछे अपको कुंडली में सूर्य का कमजोर होना हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मजबूत करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ आसान उपाएं आज हम आपसे  साझा करेंगे। जिसे करने से आपको कई तरह के  फायदे हो सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, रविवार के दिन सूर्य देव की विधि विधान से पूजा पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य  के जीवन में कोई तरह की समस्या दूर रहती है और ज़िंदगी भर सुख-समृद्धि और धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। बताया जाता है कि,  रविवार के दिन जो मनुष्य सूर्य देव का व्रत रखते हैं उनकी शत्रुओं से रक्षा होती है। इसके साथ ही रविवार का व्रत करने और उनकी कथा सुनने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

सुबह के वक्त जब आप सूर्य देव को अर्घ दें तो इन मंत्रों का जाप करें।

सूर्य मंत्र

ॐ सूर्याय नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम

ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें