
कोरोना पाबंदी हटने के बाद इस शादी सीजन में बूम देखने को मिलेगा। इस साल दिसंबर तक शादी के लिए 26 शुभ मुहूर्त है। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि वर्षों बाद ऐसा मुहूर्त आया है, कि जिनकी शादियां रुकी हुई है उनकी भी हो सकेगी। अप्रैल में गुरु का परिवर्तन हुआ है। गुरु अब मीन राशि में आ रहा है। मीन राशि गुरु की स्वराशि होती है। स्वराशि का नियम है कि जिस कन्या को चौथा, आठवां और बारहवा गुरु वर्ण पूजा की जरूरत हो तब भी बिना पूजन के शादी की जा सकती है। पंडित रामजीवन ने बताया कि यह सबसे अच्छा समय उन कन्याओं के लिए है जिनकी शादी गुरु के कारण रुकी है। उनकी शादी इस समय कर सकते हैं। 3 मई को अक्षय तृतीया का दिन बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होगा। इस दिन देशभर में बिना किसी पंचांग और मुहूर्त की शादी हो सकेगी।
9 जुलाई के बाद बंद हो जाएंगी शादियां
9 जुलाई के बाद शादी बंद हो जाएगी। अमूमन देवउठनी से शुरू होने वाली शादी इस बार नहीं हो सकेगी। 4 नवंबर को देवउठनी ग्यारस है, लेकिन शुक्र अस्त होने की वजह से 23 नवंबर तक शादियां नहीं हो सकेगी। 26 नवंबर से शादी शुरू होगी।
साल 2022 के शुभ मुहूर्त
अप्रैल : 27, 28
मई : 2, 3, 11, 16, 20, 26, 31
जून : 6, 11, 14, 21
जुलाई : 5, 8, 9
नवंबर : 26, 28, 29, 30
दिसंबर : 1, 2, 6, 7, 11, 13
साल 2030 के शुभ मुहूर्त
जनवरी : 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी : 6 से 12
मार्च : 5, 8, 9, 10, 11 से 13
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

