Saturday , May , 04 , 2024

कल एमपी की 6 समेत 13 राज्यों की 88 सीटों पर होगा मतदान

कल एमपी की 6 समेत 13 राज्यों की 88 सीटों पर होगा मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बुधवार शाम से दूसरे चरण  के लिए चुनाव प्रचार का शोर भी थम गया है।इसके बाद कल 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें मध्य प्रदेश की 6 सीटें जिसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद शािमल हैंं। सतना से चार बार के सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने इस बार भी अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिया है। नारायण त्रिपाठी को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उतारा है।


रीवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने ब्राह्मण चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा ने मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्र पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने जनार्दन मिश्र के सामने नीलम अभय मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। खजुराहो में इस बार चुनाव दिलचस्प है। कांग्रेस से गठबंधन के तहत यह सीट समाजवादी पार्टी को मिली थी। मगर यहां से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द हो चुका है। इसके बाद ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के आरबी प्रजापति को कांग्रेस और सपा समेत गठबंधन में शामिल पर्टियों ने साझा प्रत्याशी घोषित किया है। 


भाजपा से विष्णु दत्त शर्मा चुनावी मैदान में हैं। बसपा से कमलेश कुमार मैदान में हैं। यहां चार निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर दो निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने डॉ. वीरेंद्र कुमार को टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस से खुमान उर्फ पंकज अहिरवार उतरे हैं। दमोह से भाजपा ने पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां तरबर सिंह लोधी को उतारा है। होशंगाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। दर्शन सिंह के सामने कांग्रेस के संजय शर्मा उर्फ संजू भैया हैं। 


किन राज्यों में कितनी सीटों पर होगा मतदान

मध्य प्रदेश : 6

त्रिपुरा : 1

जम्मू-कश्मीर : 1

पश्चिम बंगाल : 3

असम : 5 

बिहार : 5 

छत्तीसगढ़ : 3

महाराष्ट्र : 8

उत्तर प्रदेश : 8

राजस्थान : 13 

कर्नाटक : 14 

केरल : 20

मणिपुर : 1

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment