मंगलवार, 16 जून 2026
Logo
Delhi

दिल्ली में मिले कोरोना के 433 नए मामले, 2 लोगों की हुई मौते

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में मिले कोरोना के 433 नए मामले, 2 लोगों की हुई मौते

दिल्ली में मिले कोरोना के 433 नए मामले, 2 लोगों की हुई मौते

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोविड के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। यहां रविवार को 433 नए मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौत हुई।


इस बीच, कोविड पॉजिटिविटी दर भी मामूली रूप से घटकर 2.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 2,146 है, जिनमें से 1,598 रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।


पिछले 24 घंटों में 549 मरीजों के ठीक होने के साथ, स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 19,12,305 हो गई है। नए मामलों के साथ, शहर का कुल मामले बढ़कर 19,40,735 हो गया है, जबकि ताजा मौतों से मरने वालों की संख्या 26,284 हो गई है। कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 291 है।


स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक टीकाकरण किए गए कुल लाभार्थियों की संख्या 3,52,41,205 है।


--आईएएनएस

आरएचए/

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें