शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
दिल्ली में नए साल पर अचानक आया कोरोना के मामलों में तेज उछाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में नए साल पर अचानक आया कोरोना के मामलों में तेज उछाल

दिल्ली में नए साल पर अचानक आया कोरोना के मामलों में तेज उछाल

N
डेस्क रिपोर्टर

देश और दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। इसी बीच नए साल पर दिल्ली में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी देखि गई। दिल्ली में  नए साल के पहले दिन यानी 1जनवरी को 2796केस सामने आए, वहीं आज यानी  2जनवरी की रिपोर्ट में 3100केस केस सामने आए जबकि 2जनवरी यानी आज की रिपोर्ट में 3100केस केस सामने आए। साल के आखरी दिन की बात करें तो कोरोना के केस दो हजार से भी नीचे थे। पर नया साल आते ही यहाँ अचानक से कोरोना के मरीजों की  संख्या में बड़ा उछाल आया है। दिल्ली में 29दिसंबर को कोरोना के 923नए मामले सामने आए थे, 30दिसंबर को 1313कोरोना के केस हुए तो वहीं 31दिसंबर को इनकी संख्या 1796तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़े : भारत में मिले 27 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, Omicron के आंकड़े ने 1500 को किया पार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहां चिंता की बात नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहां कि, राजधानी में कोरोना की रफ़्तार तेज़ हो गई है। कोरोना के मामले हर दिन के मुकाबले  डबल आ रहे है। पर इन बढ़ते हुए मामलों पर चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम केजरीवाल ने कहां कि,  दिल्ली में फ़िलहाल 6360कोरोना के एक्टिव केस हैं। तो 3दिन पहले कुल  2291कोरोना के एक्टिव केस थे। नए साल पर यह तीन गुना एक्टिव केस बढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में आई तीसरी लहर, 1 दिन में डेढ़ गुना बढ़ गए कोरोना के मरीज

अस्पताल में नहीं आ रहे जयदा मरीज

उन्होंने आगे बताया कि,  कोरोना और उसके नए वैरिएंट से बीमार होने वाले मरीजों को अस्पताल आने की जरुरत नहीं पढ़ रही है। 29 दिसंबर को देखा जाए तो यहाँ कुल 262 बेड्स पर कोरोना के मरीज भर्ती थे तो  1 जनवरी को कुल 247 बेड्स पर कोरोना मरीज भर्ती हैं। मतलब जो लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है उन लोगों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ रही है। कोरोना के नए वैरिएंट से बीमार होने वाले लोगों में  माइल्ड लक्षण ही देखने को मिल रहे है।

इसे भी पढ़े : बच्चें भी आ रहें ओमिक्रॉन की चपेट में, रिपोर्ट में आए चौंका देने वाले आंकड़े


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें