N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले डरा रहे हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामले के साथ इसके नए वेरिएंट लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहे है। दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना वायरस और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों से पैदा हुई स्थिति पर कल यानी 29 दिसंबर को समीक्षा को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की मीटिंग आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में कोरोना के बढ़ते मामलों और दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई थी।
उप-राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय कुमार देव, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य व गृह विभागों के सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव तथा विशेषज्ञ शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए दिल्ली में लगाया गया यलो अलर्ट के तहत जारी हुई गाइडलाइंस पर कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर हालात और गंभीर होती हैं तो इस पर तत्काल आपात बैठक कर सख्त निर्णय भी लिए जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

