
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। NEET-PG काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली भर के कई सरकारी हॉस्पिटल के सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टर इस प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और जल्दी से जल्द नीट-पीजी काउंसलिंग करवाने का आग्रह किया है। वहीं प्रदर्शनकारी डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सीएम ने निंदा भी की है।
यह दुखद है कि डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा : सीएम
पत्र में केजरीवाल ने लिखा है कि, डॉक्टर सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है ऐसे में अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का कौन इलाज करेगा। उन्होंने कहा कि ये वहीं डॉक्टर है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना काल मे मरीजों की सेवा की है। महामारी के दौरान पता नहीं कितने डॉक्टरों की जान गई, बावजूद इसके डॉक्टर अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे और लगातार अपनी सेवाएं देते रहे। लेकिन यह दुखद है कि आज इन डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
अन्य डॉक्टरों पर बढ़ रहा बोझ : सीएम
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा कि काउंसलिंग में देरी से इन डॉक्टरों के भविष्य पर असर पड़ता है है, लेकिन इसके साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते अन्य डॉक्टरों पर बोझ बढ़ जाता है। इसलिए आग्रह है कि NEET-PG काउंसलिंग जल्द से जल्द करवाई जाए।
बतादें नीट-पीजी 2021 क्वालिफायर की काउंसलिंग में तेजी लाने के लिए पिछले 11 दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। डॉक्टरों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख करते हुए विरोध मार्च निकाला गया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। डॉक्टरों ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की और उन्हें घसीटा भी गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

