
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली/लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 2 जनवरी को लखनऊ में आयोजित रोजगार गारंटी महारैली को संबोधित करेंगे। पार्टी को प्रशासन की ओर से बुधवार को यहां रैली के आयोजन के लिए औपचारिक अनुमति मिल गई है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सी बात की जानकारी दी है।
बेरोजगारों के लिए करेंगे बड़ी घोषणा : संजय सिंह
संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जनवरी को लखनऊ में बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा करेंगे। रैली का आयोजन स्मृति उपवन, आशियाना के मैदान पर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महंगाई, कानून व्यवस्था, पानी, बिजली, बेरोजगारी, शिक्षा, और महिलाओं जैसे मुद्दों को उत्तर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में लाकर व्यवस्था में बदलाव की पृष्ठभूमि को तैयार करेगी।
आप की ओर उम्मीद से देख रही जनता : संजय सिंह
उन्होंने कहा, रोजगार गारंटी महारैली का आयोजन ऐतिहासिक होगा। बदहाल कानून व्यवस्था, चंदा चोरी, बेटियों के साथ हो रहे अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार के चलते उत्तर प्रदेश की जनता यहां की सरकार से उठ चुका है। उन्होंने कहा व्यापक बदलाव के लिए यहां की जनता आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद से देख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहां की अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए राज्य की जनता में काफी उत्साह है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

