शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
दिल्ली में मिले कोरोना के 666 नए मामले, 6 मौतें
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में मिले कोरोना के 666 नए मामले, 6 मौतें

दिल्ली में मिले कोरोना के 666 नए मामले, 6 मौतें

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दैनिक कोविड मामलों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। यहां आज 666 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इससे पहले शनिवार को कोरोना के 1,447 मामले दर्ज किए गए।


इसके अलावा, शहर में पिछले 24 घंटों में कोविड से संबंधित छह मौतें भी हुई हैं। नए कोविड मामलों का पता लगाने के साथ, कुल मामले 19,29,507 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,249 हो गई है। इस बीच, कोविड पॉजिटिविटी दर में 7.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 4,717 है।


पिछले 24 घंटों में 1,450 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 18,98,541 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,776 हो गई है। कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 350 है।


पिछले 24 घंटों में कुल 8,544 नए परीक्षण - 4,817 आरटी-पीसीआर और 3,727 रैपिड एंटीजन - किए गए। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक टीकाकरण किए गए कुल लाभार्थियों की संख्या 3,48,15,494 है।


--आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें