मंगलवार, 16 जून 2026
Logo
Delhi

दिल्ली में मिले कोरोना के 874 नए मामले, 4 की हुई मौतें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में मिले कोरोना के 874 नए मामले, 4 की हुई मौतें

दिल्ली में मिले कोरोना के 874 नए मामले, 4 की हुई मौतें

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 874 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं सोमवार को बीते 24 घंटे में 628 मामले सामने आए थे। इस दौरान यहां चार नई मौतें हुई थीं।


पिछले 24 घंटों में 941 मरीजों के ठीक होने के साथ, स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 19,02,158 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,354 है।


नए कोविड मामलों के साथ, शहर में कुल मामले 19,32,900 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,260 हो गई है। शहर में कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 385 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या 3,49,57,014 है।


--आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें