नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को कोविड के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 942 मामले सामने आए। वहीं बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में 1109 मामले सामने आए थे।
इस बीच, शहर की कोविड पॉजिटिविटी दर घटकर 7.25 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,141 है, जिनमें से 3,729 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में 1,360 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,62,262 हो गई है, जबकि दिल्ली में कुल मामले 19,93,823 सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या 26,420 है।
कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 305 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या 3,62,17,082 है।
--आईएएनएस
आरएचए/
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

