शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Delhi
रोहिणी कोर्ट के बाद दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में लगी आग, अभी किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रोहिणी कोर्ट के बाद दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में लगी आग, अभी किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली

रोहिणी कोर्ट के बाद दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में लगी आग, अभी किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। अभी दिल्ली में आग लगने का सिलसिला चल रहा है। यहां के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने से लोग परेशान हो रहे है। मुंडका, नरेला और रोहिणी कोर्ट आग लगने के बाद अब दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में आग लग गई है। राजधानी कि बवाना इंडस्ट्रियल इलाके के एक मैनुफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लगने कि खबर सामने आई है। बतादें कि इस भनायक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल, इस आग से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इसके साथ ही आग लगने का कारण पता नही चल पाया है।


बतादें कि, एक समाचार एजेंसी ने घटना कि फोटो शेयर की है। इस फोटो में इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगी हुई दिखाई दे रही है। वहीं उसकी लपटें भी काफी भयावह दिखाई दे रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नही आई है कि अंदर लोग हैं भी या नहीं, और अगर हैं तो कितने। 


वहीं इससे पहले बुधवार यानी 18 को रोहिणी कोर्ट परिसर में दूसरी मंजिल पर जजों के चैंबर के पास आग लगने कि घटना सामने आई थी। जिसके बाद वहां पर काफी अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, राहत की ख़बर यह थी कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें