N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ लगातार देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इस की विरोध की आंच अब राजधानी दिल्ली पहूंच चुकी है। अग्निपथ स्कीम को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण डीएमआरसी भी सतर्क हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार यानी 17 जून की दोपहर को दिल्ली गेट, आईटीओ और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के सभी गेटों को एहतियाती तौर पर बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही धंसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के भी सभी गेट बंद किए गए है।
वहीं, कुछ वक्त के बाद डीएमआरसी ने अपने नए अपडेट बताया कि, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के सभी गेटों को खोल दिया गया है। इन दो मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट को भाले ही खोल दिया हो, पर आईटीओ में अब भी सभी एंट्री और एग्जिट के गेट बंद किए हुए हैं।
बता दें कि बिहार-यूपी, झारखंड, तेलंगाना के साथ साथ देश के कई राज्यों में भर्ती के लिए घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कई इलाकों में तो ट्रेनों में आग लगाने के साथ साथ सार्वजनिक और पुलिस के वाहनों को भी आग लगाने की घटना सामने आ रही है। जिसके कारण से दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

