N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश दुनिया में हर दिन कोरोना के डराने वाले मामले सामने आ रहे है। कोरोना के इन बढ़ते मामलों के पीछे इसी का नया वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका से आए नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की रफ्तार से देश में दहशत का माहौल है। बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद शुक्रवार यानी 7 जनवरी की रात 10 बजे से दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। यह कर्फ्यू 55 घंटों तक यानी सोमवार 10 जनवरी सुबह 5 बजे तक चलेगा।
कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ कर सभी सरकारी अधिकारी घर से ही काम करेंगे। वहीं प्राइवेट संस्थानों में भी 50 फीसदी लोगों को घर से काम करने का नियम लागू रहेगा। बतादें कि दिल्ली में अभी कोरोना को लेकर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और इस दौरान जो कोविड प्रोटोकॉल को तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्ती बरतने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बातदें कि, राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान मेट्रो और बस चलेगी। पर लोगों को बेवजह घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके साथ ही इसमें कई तरह की पाबंदियां भी लगाई गई है। राजधानी में गुरुवार यानी 6 जनवरी को कोरोना के 15,097 नए मामले दर्ज हुए थे। जबकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को 17,000 नए मामले आने की संभावना जताई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

