नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना और omicron मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से न घबराने की अपील की है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कि सरकार के पास पर्याप्त ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़े : दिल्ली में नए साल पर अचानक आया कोरोना के मामलों में तेज उछाल
हमारे पास 37 हजार ऑक्सीजन बेड तैयार : केजरीवाल
रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा, की बहुत कम मरीज आ रहें है जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। दिल्ली में हमारे पास 37,000 ऑक्सीजन बेड तैयार हैं, वर्तमान में केवल 82 ही भरे हुए हैं। इसलिए घबराओ मत। उन्होंने कहा कि यह नया वैरिएंट बहुत हल्का है। मुख्यमंत्री का बयान उस समय आया है जब दिल्ली में omicron मरीजों की संख्या बढ़ कर 352 हो गई है। बतादें, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली दूसरा राज्य है जहां सबसे ज्यादा omicron संक्रमित पाए गए है।
इसे भी पढ़े : भारत में मिले 27 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित, Omicron के आंकड़े ने 1500 को किया पार
मार्च में 1150 ऑक्सीजन बेड पर भर्ती थे मरीज, अभी 82 पर
केजरीवाल ने कहा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी थी। मार्च में उछाल के साथ कोरोना मामलों में वृद्धि की तुलना करते हुए उन्होंने कहा की, 27 मार्च को 6,600 सक्रिय मामले थे। उस दौरान अस्पतालों के 1150 ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती थे, और एक दिन में लगभग 10 मौतें हुई थीं। वर्तमान में दिल्ली में 6,300 एक्टिव मरीज है, लेकिन अभी सिर्फ 82 ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में आई तीसरी लहर, 1 दिन में डेढ़ गुना बढ़ गए कोरोना के मरीज
मार्च में 145 वेंटिलेटर उपयोग में थे अभी सिर्फ 5
मुख्यमंत्री ने कहा, मार्च में 145 वेन्टीलेटरों का उपयोग किया जा रहा था, वहीं इस समय सिर्फ 5 ही इस्तेमाल हो रहें हैं। तब एक दिन में 10 मौतें हुआ करती थी, अभी एक या एक भी नहीं होती है। उन्होंने कहा मैं यह बात इसलिए बता रहा हूं क्योंकि, मौजूदा कोरोना वायरस स्ट्रेन अभी बहुत हल्का है और घबराने की जरूरत नहीं है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

