N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में मानसून आने से पहले ऐसे में दिल्ली सरकार और सिविक एजेंसियां सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति न हो इसके लिए पूरी तैयारियों में लगे हुए है। दिल्ली में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके लिए अपने अधीनस्थ आने वाले नालों की गाद निकालने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। सिविक एजेंसियां विशेषकर दिल्ली नगर निगम ने दावा करते हुए बताया कि, वह अपने अधीनस्थ 688 नालों की शत प्रतिशत डिसिल्टिंग का काम पूरा खत्म कर चुके है। नालों से 91380.25 मिट्रिक टन सिल्ट निकालने का दावा भी किया गया है।
वहीं, दिल्ली सरकार ने भी 15 जून तक अपने अधीनस्थ आने वाले नालों की सफाई का काम पूरा करने का दावा किया था पर अब तक सरकार की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान या रिपोर्ट सामने नही आया है। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम और पीडब्लूडी विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया ने गत दिनों रिव्यू मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा था कि, बारिश से जलभराव की समस्या से छूटकारा पाने के लिए 15 जून तक सभी नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
अभी मॉनसून आया ही नहीं है कि सिविक एजेंसियां और दिल्ली सरकार के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। दिल्ली में हुई हल्की बारिश में ही राजधानी की सड़कों पर जलभराव की स्थिति होने लगी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर यही स्थिति बनी रही तो बारिश के दौरान बड़ी परेशानी का सामना करना पड सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

