शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
सीएम अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सीएम अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

सीएम अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना से संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, मैं कोरोना से संक्रमित हो गया हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं, फिलहाल मैं घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा की, जो लोग मेरे संपर्क में आए है वो कोरोना का टेस्ट करवा ले और खुद को आइसोलेट कर लें। 


दरअसल सोमवार यानी 3 जनवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल देहरादून के दौर पर थे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया था। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे DDMA की बैठक होने वाली है । जिसमे अब सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नही होंगे। इस बैठक में कोरोना को लेकर नई बंदिशें लगाने पर चर्चा होने वाली थी। इससे पहले, दिल्ली में सोमवार 3 जनवरी को कोरोना के कुल 4099 नये मामले मिले थे। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट देखा जाए तो ये 6.46% हो गया है। जिसमे सोमवार को संक्रमण से एक की मौत भी हो चुकी है।

बतादें, देश में दिन पर दिन कोरोना अपने पैर पसारते जा रहा है। इसी बीच कोरोना के नए वेरिएंट के भी लगातार मामले बढते जा रहे है। कोरोना के सबसे ज्यादा खराब हालात दिल्ली और महाराष्ट्र में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर हाल ही में कहां था की अभी चिंता की कोई बात नही है, मामले बढ़ रहे है और अस्पालत की जरूरी नही पड़ रही है। पर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें