शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Delhi
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्लीवासी के साथ मिलकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया योगाभ्यास
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्लीवासी के साथ मिलकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्लीवासी के साथ मिलकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया योगाभ्यास

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, इस मौके पर राजधानी दिल्ली में मंगलवार यानी 21 जून की सुबह से ही योग करने का माहौल बना हुआ हैं। यहां योग दिवस को सब मिल बना रहे है फिर वो बड़ी हस्तियां हों या फिर आम दिल्लीवासी सभी एक साथ मिल कर योग दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिल्ली में अलग अलग जगह पर योग दिवस को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे है। 


इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों के साथ योगा किया। उनका मानना था कि, योग से मन खुश रहता है और हर समस्या का समाधान होता है। वहीं। सीएम अरविंद केजरीवाल साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। 


बतादें कि, दिल्ली में योगाभ्यास के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि, योग पूरी दुनिया को जोड़ने का काम करती है। जो हमेशा योग करते हैं, उनके मन में शांति की भावना बनी रहती है। वहीं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी योग दिवस के मौके पर राजेंद्र नगर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें