नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 655 नए मामले दर्ज किए गए है। नए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 455 मरीज वायरस से ठीक हो चुके है। वहीं कोरोना के कारण 2 मरीजों की जान गई। दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2008 तक जा पहुंची है।
आंकड़ों के मुताबिक, एक जून को दिल्ली में 1.74 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोरोना के 368 नए मामले दर्ज किए गए थे। जो अब 10 दिनों के अंदर ही 500 के पार चले गए हैं।
विशेषज्ञों कि माने तो दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि का कारण लोगों द्वारा ढिलाई बरतना और छुट्टियों का मनाना है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में गुरुवार यानी 9 जून को कोरोना के 622 नए मामले सामने आए, जबकि दो संक्रमितों की इससे मौत हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

