नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। कोरोना की रफ्तार काम करने के लिए कई तरह के प्रयास भी किए जा रहे है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर दिन तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे है। दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने के लिए वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई है। सोमवार यानी 10 जनवरी को DDMA की बैठक में दिल्ली में पाबंदियों को और सक्त करने का फैसला किया गया। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच दिल्ली के सभी निजी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है।
इसे भी पढ़े: अपने घर में रखें फेंगशुई कछुआ, बढ़ेगी सुख, समृद्धि और धन-दौलत
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आदेश के अनुसार, जिन्हें छूट है सिर्फ वही निजी दफ्तर खुल सकेंगे। इसका मतलब दिल्ली के बाकी सब निजी दफ़्तर के कर्मचारी घर से काम करेंगे। अब तक निजी दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे, और 50% कर्मचारी घर से काम कर रहे थे।
जिन्हें छूट है उन्हें छोड़ कर अब सभी दफ़्तर बंद रहेंगे और सभी कर्मचारी घर से ही अपना काम करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में सभी बार और रेस्टोरेंट को भी बंद कर दिया गया है। रेस्टोरेंट्स से सिर्फ़ फ़ूड आइटम की होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।
बतादें कि, दिल्ली में सोमवार यानी 10 जनवरी को कोरोना के 19166 नए मामले आए थे। वहीं 14076 मरीजों की छुट्टी हो गई, तो 17 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 15,68,896 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,77,913 मरीज ठीक भी हुए है, तो वहीं 25177 मरीजों ने कोरोना के कारण अपना दम तोड़ दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

