शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
दिल्ली में 2007 के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में 2007 के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज

दिल्ली में 2007 के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को सुबह 8:30 बजे तक 74 मिमी बारिश हुई, जिसने अक्टूबर में एक दिन में दूसरी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की। वहीं सोमवार सुबह तक भी बारिश का दौर जारी है।


राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से रविवार देर रात तक जारी लगातार बारिश से भी तापमान में भारी गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलजमाव भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें