नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती हुई रफ्तार हाहाकार मचा रही है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राजधानी में नाइट कर्फ्यू के साथ साथ वीकेंड कर्फ्यू भी लागू किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहां, फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई योजन नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि, कल यानी सोमवार 10जनवरी को DDMA की दोबारा मीटिंग होने वालीं है, इस मीटिंग में हम विशेषज्ञों के साथ एक बार फिर कोरोना कि स्थिति का जायजा लेंगे, इसके साथ ही इस महामारी से निपटने के लिए जानेंगे की ओर क्या-क्या करने की जरुरत है। हमे केंद्र से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
इसे भी पढ़े : इस बार उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण और युवा बनाएंगे मुख्यमंत्री
इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। जो अब एक चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। पिछली लहर के मुकाबले कोरोना की तीसरी लहर में मृत्यु दर कम है, साथ ही लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत उतनी नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि, मेरी कोरोना कि स्थिति पर नजर है। आप घबराएं नहीं, मैं हूं ना...
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कोरोना की चपेट में आने के बाद वह 7से 8दिन होम आइसोलेशन में रहे थे। जिसके बाद वो अब काम पर लौट आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते हुए कोरोना के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि, शनिवार यानी 8जनवरी को कोरोना के 20,181नए मामले सामने आए थे। जिसमे सात लोगों ने अपनी जान गवा दी थी।
इसे भी पढ़े : देश के 27 राज्यों में फैला OMICRON, 24 घंटे में आए 1.59 लाख नए मामले
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

