नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में जहां कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले डराने लगे है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 461 नए मामले दर्ज किए गए है। इसमें से 269 मरीज़ इससे ठीक हुए हैं तो 2 मरीज़ों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या की बात करें तो ये बढ़कर 1262 तक जा पहुंची है। दिल्ली में माहामारी 5 दिन में संक्रमण दर 5 फीसदी को पार कर गई है। जब से मामले बढ़ना शुरू हुए है तब से ये पहली बार हुआ हैं कि दो संक्रमितों की माहामारी से मौत हुई हो।
बतादें कि दिल्ली में, पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 461 कोरोना के केस आए हैं, ये आए हुए नए मामले 20 फरवरी के बाद से सबसे अधिक हैं। वहीं 20 फरवरी को 570 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं संक्रमण दर बढ़कर 5.33 फीसदी तक जा पहुंचा है। संक्रमण की यह दर 31 जनवरी के बाद सबसे अधिक बताई जा रही है।
वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर दिन डबल हो रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 366 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इसका संक्रमण दर बढ़कर 3.95 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। बृहस्पतिवार को कोरोना के 325 नए मामले सामने आये थे। जिसका संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत था और बुधवार को, कोरोना के 299 मामले दर्ज किए गए और इसका संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

