शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
दिल्ली में फिर गर्मी ने किया परेशान, मंगलवार से हल्की राहत की संभावना
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में फिर गर्मी ने किया परेशान, मंगलवार से हल्की राहत की संभावना

दिल्ली में फिर गर्मी ने किया परेशान, मंगलवार से हल्की राहत की संभावना

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भीषण गर्मी के बीच सफदरजंग निगरानी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में यह 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान लोधी रोड का 42 डिग्री, पालम का 41.8, रिज का 43, जाफरपुर का 42.7, मुंगेशपुर का 43.4, नजफगढ़ का 43.5, पीतमपुरा का 43.4 और सलवान पब्लिक स्कूल का 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले 5 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है। हालांकि मंगलवार से इसमें थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6-10 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम10 के लिए 241 और पीएम 2.5 के लिए 84 था।

--आईएएनएस
आरएचए

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें