शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
जानें दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर क्या किया बड़ा ऐलान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर क्या किया बड़ा ऐलान

जानें दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर क्या किया बड़ा ऐलान

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 15 अगस्त आने में अभी वक्त है इससे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि, आने वाली 15 अगस्त 2022 तक दिल्ली के  अलग-अलग हिस्सों में कुल 500 तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे।  इसके साथ ही सीएम ने कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर भी कहा कि,  कश्मीर की जो अभी स्थिति है उसे लेकर पूरा देश चिंतित है। हम यही चाहते हैं कि, केंद्र सरकार इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए। अब कश्मीर के लोग बहुत बड़ी संख्या में पलायन करने लगे है। ये बिलकुल अच्छी बात नहीं है। काफी वक्त के बाद वो एक उम्मीद के साथ वहां गए थे।

सीएम केजरीवाल ने तिरंगा को लेकर कहा कि,  तिरंगा हमारी आन-बान-शान-जान है। साथ ही तिरंगे से देशभक्ति भी जागती है। आज़ादी के 75 साल के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार सोच रही है की दिल्ली को ऐसे सजाया जाए कि कुछ कुछ दूरी पर तिरंगे नजर आए। 

ऐसे में 15 अगस्त तक दिल्ली में लगभग 500 तिरंगे लगाएं जाएँगे। बतादें की हर तिरंगे पर पाँच लोगों की समिति तैयार की गई है। जो ये सुनिश्चित करेंगे की फ्लैग कोड का पालन हो रहा है या नहीं। इसके साथ ही समिति के लोग हर रविवार को दस बजे राष्ट्रगान गाएंगे।

सीएम ने इसके साथ साथ दो प्रस्ताव रखने का भी ऐलान किया है। पहले प्रस्ताव के मुताबिक, भारत माँ की सेवा की भावना घर-घर ने पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अपने-अपने इलाके में 1000 हजार वॉलंटियर तैयार होंगे और जो ये काम करेंगे। इनके साथ मैं डिनर करूँगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें