नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हर दिन बदलते दिल्ली के मौसम से लोग काफी परेशान रहते हैं। पर एक बार फिर यहां के लोगों की परेशानी बढ़ने जा रही है। यहां पर अब मौसम विभाग ने नई संभावना जताते हुए बताया है कि, बुधवार यानी आज से मौसम फिर करवट बदलेगा और कम से कम दो दिन तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, बारिश के बावजूद भी यहां के तापमान में किसी तरह की गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। तेज हवाओं के कारण यहां हल्की ठंड का अहसास जरूर रहेगा। विभाग के मुताबिक, यहां 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जो थोड़ा परेशान कर सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 मार्च के बाद से ही तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं 5 मार्च तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पर इसके बावजूद तापमान में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। धूप में यहां 3 मार्च के बाद से ही तेजी देखने को मिल सकती है। विभाग के मुताबिक, मार्च में लगातार धूप की तेजी दिन पर दिन बढ़ती जाएगी जो धीरे धीरे गर्मियों के मौसम की दस्तक देना शुरू कर देगी। वहीं यहां का मंगलवार के तापमान को देखा जाए तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को नोएडा, गाजियाबाद के साथ साथ एनसीआर के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के साथ साथ हल्की ठंड भी देखी जाएगी। तो दो दिन बादल छाए रहने के कारण गलन का एहसास भी होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

