शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
दिल्ली में हटा नाइट कर्फ्यू, खत्म हुई कई पाबंदियां
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली में हटा नाइट कर्फ्यू, खत्म हुई कई पाबंदियां

दिल्ली में हटा नाइट कर्फ्यू, खत्म हुई कई पाबंदियां

N
डेस्क रिपोर्टर
नई‌ दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। लंबे समय से कोरोना माहामारी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। शुक्रवार को डीडीएमए की एक बैठक हुई जिसमें नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य पाबंदियों में भी दिल्ली में छूट दी गई है। अब तक दिल्ली में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लागू था। जिसमे  बिना किसी कारण के घर से निकलने की इजाजत नहीं दी है थी, वहीं होटल और रेस्‍त्रां भी रात 11 बजे के बाद बंद कर दिए जाते थे। अब एक बार फिर दुकानों और रेस्‍त्रां को खोलने और बंद करने की समय सीमा को समाप्त कर दी गई है।  

बस और मेट्रो के यात्रियों को मिली राहत
डीडीएमए की बैठक में मेट्रो और बस के यात्रियों को भी राहत  देने वाला फैसला लिया गया है। अब यात्री  बस और मेट्रो में बिना किसी रोक टोक के सफर कर पाएंगे। साथ ही लोग मेट्रो में खड़े होकर भी सफर कर सकते है। 

 
वहीं बिना मास्क के पकड़े जाने पर लगने वाली जुर्माना राशि को भी कम कर दिया गया है। इससे पहले बिना मास्क के मिलने पर 2 हजार रुपये का चालान कटता था पर अब ये 500 रुपये का जुर्माना कर दिया गया है।   ‌पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों की बात करें तो   556 नए कोविड के मामले  सामने आए हैं। वहीं   छह लोगों की मौत हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें