मंगलवार, 16 जून 2026
Logo
Delhi

मुंडका हादसा के तीसरे आरोपी मनीष लकड़ा को पुलिस ने किया हिरासत में, सीएम ने दिए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुंडका हादसा के तीसरे आरोपी मनीष लकड़ा को पुलिस ने किया हिरासत में, सीएम ने दिए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा

मुंडका हादसा के तीसरे आरोपी मनीष लकड़ा को पुलिस ने किया हिरासत में, सीएम ने दिए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। शुक्रवार शाम यानी 13 मई को बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में इमारत में अचानक से आग लग गई थी। जिसके बाद से शवों के अवशेष मिलना अब तक जारी है। जिसको देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल अब तक कुल 27 मृतकों में 9 की पहचान की जा सकी है। इसी बीच घटना स्थल पर पूरे दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। शवों की पहचान नहीं होने कि वजह से लापता लोगों के परिजन अपनों की फोटो लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दे रहे। इसी बीच शवों की शिनाख्त के लिए अब डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि, इस घटना के पिछे के तीसरे आरोपी मनीष लकड़ा को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।  


बतादें कि, पुलिस ने इससे पहले सीसीटीवी और वाईफाई राउटर बनाने वाली कंपनी के संचालक सगे भाइयों हरीश गोयल (48) और वरुण गोयल (38) को अपनी हीराशात में लिया था। जिसके बाद इमारत की मालकिन सुशीला लाकड़ा बेटे मनीष लाकड़ा और पुत्रवधू सुनीता पर भी केस दर्ज करने के बाद से पूछताछ चल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मानना है कि 31 लोगों के गायब होने की खबर सामने आई है।


वहीं खबरों कि माने तो इनमें कंपनी संचालक के पिता अमरनाथ भी शामिल हैं। तो, दिल्ली सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे डाले है। वहीं घटनास्थल पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहूंच कर मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने कि घोषणा की है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें