शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Delhi
सरकारी बसों में यात्रियों की परेशानियों को जाने परिवहन कमिश्नर ने शनिवार को बस में किया सफर, सीएम केजरीवाल बोले - ये है दुर्लभ दृश्य
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सरकारी बसों में यात्रियों की परेशानियों को जाने परिवहन कमिश्नर ने शनिवार को बस में किया सफर, सीएम केजरीवाल बोले - ये है दुर्लभ दृश्य

सरकारी बसों में यात्रियों की परेशानियों को जाने परिवहन कमिश्नर ने शनिवार को बस में किया सफर, सीएम केजरीवाल बोले - ये है दुर्लभ दृश्य

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में सरकारी बसों में यात्रियों की परेशानियों को जाने के लिए परिवहन आयुक्त (Delhi Transport Commissioner) आशीष कुंद्रा (Ashish Kundra) ने शनिवार को राज्य की एक सरकारी बस में सफर किया। अपनी बस यात्र के दौरान उन्होंने एक सेल्फी भी और उसे ट्वीट किया। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Transport Minister Kailash Gehlot) ने उनके इस कदम की काफी सराहना की। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कमिश्नर के इस प्रयास की सराहना करते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने लिखा, हम एक जन-केंद्रित सरकार हैं। हमारे अधिकारी, मंत्री और विधायक लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं। राज्य के परिवहन आयुक्त को राज्य की बस से यात्रा करते हुए यात्रियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने का एक दुर्लभ दृश्य है। वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने भी कमिश्नर के प्रयास की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, दिल्ली में परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा को बस में यात्रा करते हुए देखकर अच्छा लगा। 


बतादें, 24 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 150 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने 3 दिन 24 से 26 मई तक ई-बसों में सभी के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के 24 मई को बसों को हरी झंडी दिखाने से शुक्रवार तक 89 हजार से अधिक यात्री इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर चुके हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें