
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन में बुधवार दोपहर मेट्रो पिलर के पास दो लावारिस बैग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच करने पर बैग में एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज मिले। पुलिस ने दोनों बैगों के मालिक का भी पता लगा लिया है और आगे की जांच जारी है।
दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:10 बजे फोन आया कि मेट्रो पिलर नंबर 59 के पास दो लावारिस बैग मिले हैं, जिसके बाद एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया। पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को दो लावारिस काले बैग मिले। उन्होंने अपने जिले के बम निरोधक दस्ते को बुलाया।
डीसीपी (पूर्वी जिला) प्रियंका कश्यप ने बताया कि, कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी कि एक मस्जिद के पास मेट्रो फ्लाईओवर स्तंभ संख्या 59 पर दो लावारिस काले बैग मिले थे। कॉल आने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हमें एक लैपटॉप, सेल फोन, कुछ पर्सनल केयर आइटम और कुछ अन्य दस्तावेज मिले हैं। बैग सोमेश गुप्ता नाम के व्यक्ति का हैं, जिन्हें बुलाया गया है और आगे की जांच जारी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

