N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। तेज गर्मी के चकते राजधानी दिल्ली में रविवार यानी 29 मई की तरह ही सोमवार शाम को भी मौसम ने अचानक से करवट ली। थोड़ी देर में ही आसमान में देखते ही देखते काले बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। ठंडी हवा और बारिश से मौसम सुहाना तो हो ही गया साथ ही यहां के लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
दुसरी ओर बारिश के कारण कई जगह रास्तों पर जलभराव भी हुआ। जिसकी वजह से सड़कों पर जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार, विजय चौक, मालवीय नगर, दिलशाद गार्ड, लोधी रोड और दिलशाद कॉलोनी के साथ साथ कई इलाकों में अभी भी जोरदार बारिश हो रही है।
वहीं, फिरोजशाह कि रोड पर कई पेड़ गिर गए हैं। जिसके कारण अच्छा खासा ट्रैफिक जाम हो गया। साथ ही ट्रैफिक का मूवमेंट आगे नहीं बढ़ने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

