सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Entertainment

17वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 29 मई से

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
17वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 29 मई से

17वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 29 मई से

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली (आईएएनएस)। मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में वृत्तचित्र, लघु कल्पना और एनिमेशन फिल्मों की श्रेणी का 17वां संस्करण 29 मई से आयोजित किया जाएगा।


सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इसे 29 मई से 4 जून तक मुंबई में फिल्म डिवीजन में आयोजित किया जाएगा और विभिन्न श्रेणियों में एक सितंबर 2019 से 31 दिसंबर 2021 के बीच पूर्ण हुई फिल्मों के लिए ऑनलाइन एंट्री 15 फरवरी से 15 मार्च तक खुली हैं।

महोत्सव के सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र को गोल्डन शंख और 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार तथा विभिन्न श्रेणियों में विजेता फिल्मों को आकर्षक नकद पुरस्कार, सिल्वर शंख, ट्राफियां एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और वर्तमान संस्करण ने इंडियाएटदरेट75 विषय पर सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए एक विशेष पुरस्कार की स्थापना की है। यह महोत्सव भारतीय गैर-फीचर फिल्म वर्ग के एक अनुभवी व्यक्तित्व को प्रतिष्ठित वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मनित करेगा।

दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों के लिए सबसे पुराना और सबसे बड़ा यह महोत्सव फिल्म डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें महाराष्ट्र सरकार भी सहयोग करती है और यह दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता है। इसमें प्रतियोगिता और गैर-प्रतिस्पर्धा वर्गों के अलावा, कार्यशालाएं,ओपन फोरम और अन्य संवादत्मक सत्र प्रमुख आकर्षण हैं।

इससे पहले वर्ष 2020 में आयोजित द्विवार्षिक महोत्सव के 16 वें संस्करण को लेकर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उसमें देश और विदेशों से रिकॉर्ड 871 प्रविष्टियां मिलीं और इसमें भारत तथा दुनिया के अन्य हिस्सों के कई प्रमुख वृत्तचित्र, एनीमेशन और लघु फिल्म निर्माताओं ने भाग लिया।

--आईएएनएस
जेके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें