शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आर्यन के लिए पिता शाहरुख पर्सनल बॉडीगार्ड रखने पर कर रहे विचार, दीवाली बाद बेटे को मन्नत से भी करेंगे शिफ्ट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आर्यन के लिए पिता शाहरुख पर्सनल बॉडीगार्ड रखने पर कर रहे विचार, दीवाली बाद बेटे को मन्नत से भी करेंगे शिफ्ट
N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan Khan Drugs Case) के बाद से अभिनेता शाहरुख खान (Actor Shahrukh Khan) अपने बेटे को लेकर काफी परेशान चल रहे है। पिता शाहरुख और मां गौरी खान (Gauri Khan) अपने बड़े बेटे आर्यन के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड (Personal Bodyguard) रखने का सोच रहे हैं, जो पूरे समय उसके साथ साये की तरह रहेगा।

सूत्रों की मानें तो बेटे आर्यन खान के साथ जो कुछ भी हुआ उससे शाहरुख खान अंदर तक हिल गए हैं। खबरें यह भी आ रही है कि शाहरुख दिवाली के बाद आर्यन को मन्नत से दूर रखने का सोच रहे है।

बता दें कि ड्रग्स ( drugs) केस से जमानत मिलने के बाद आर्यन खान ने अपना पासपोर्ट स्पेशल कोर्ट में जमा करवाया गया था। शर्तो के मुताबिक, आर्यन खान अभी बिना इजाज़त मुंबई या देश से बाहर नहीं जा सकते। जिसके कारण अब शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान को अपने अलीबाग वाले फार्महाउस पर शिफ्ट करने का विचार कर रहें है।

आर्यन खान के लिए अक्टूबर का महीना काफी मुस्किलों से भरा हुआ था। जिसके बाद शाहरुख खान और गौरी खान चाहते हैं कि अब आर्यन को मीडिया की नजरो से ब्रेक मिले और वो खुद पर अच्छे से ध्यान दे पाए। यही वजह है आर्यन को दिवाली के बार अलीबाग भेजा जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें