N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बाद अब राजकुमार राव कि गर्लफ्रेंड पत्रलेखा शिलांग के साथ शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। सूत्रों कि मानें तो राजकुमार राव नवंबर महीने की 10 तारीख को चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी का कार्यक्रम प्राइवेट रहेगी। राजकुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से केवल गिने चुने मेहमानों को ही अपनी शादी का न्यौता दिया है। बतादें कि राजकुमार और पत्रलेखा के परिवार चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण दोनों परिवारों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा है।
11 साल से साथ में है दोनों
राजकुमार राव पत्रलेखा पिछले के साथ 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं। एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने कहां था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' मूवी में पहली बार राजकुमार को देखा था। तब पत्रलेखा को लगा कि राजकुमार फिल्म के किरदार की तरह ही अजीब हैं, पर ऐसा नहीं था। वहीं राजकुमार ने एक एड में पत्रलेखा को पहली बार देखा और तभी उन्होंने शादी करने का मन बना लिया था। राजकुमार और पत्रलेखा साल 2010 में रिलेशन में भी आए थे। दोनों ने साथ में साल 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट' में एक साथ काम किया था।
राजकुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दिवाली पर राजकुमार की फिल्म 'हम दो हमारे दो' रिलीज हुई है। उनकी अगली फिल्म 'बधाई दो' में वह एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। वहीं पत्रलेखा की बात करे तो उनकी पिछली हिंदी फिल्म 'नानू की जानू' थी। इसके अलावा पत्रलेखा ने कई वेब सीरीज जैसे 'बोस/डेड और अलाइव', 'बदनाम गली' और 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में भी काम किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

