मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में सिनेमाहॉल्स 22 अक्टूबर से खुल चुके है। लॉकडाउन के बाद अब जब पूरी तरह से सिनेमाघर खुल चुके हैं, तो लोग अब थियेटर में मूवी देखने के लिए उत्सुख हो रहे है। मगर बॉलीवुड की आस तो दिवाली से ही लगी हुई है। पिछले एक हफ्ते में देखा जाए तो अभी तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
कोरोना गाइडलाइंस का करवाया जाएगा पालन
बता दें, कि राज्य सरकार ने सिनेमा हॉल में अभी 50% दर्शकों की अनुमति दे रखी हैं। सिनेमा घरों में पहले के मुकाबले अब साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करवाया जाएगा। कोरोना के बाद अब ये पहला मौका होगा जब महाराष्ट्र के लोगो अपने परिवार संग मूवी देखने जा सकेंगे।
5 नवंबर को रिलीज होगी सूर्यवंशी
दिवाली पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी फिल्मों के पटाखे फूटने वाले है। 5 नवंबर से बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्मों का तांता लगने जा रहा है, जो आने वाले 56 दिन यानी नए साल तक लगातार चलेगा। दिवाली के बाद से 10 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी।
बड़ी फिल्मों से सिनेमा घर के मालिकों को उम्मीद
जिस तरह बॉलीवुड और सिनेमा घर के मालिकों को इन बड़ी फिल्मों से उम्मीद है, वहीं इन फिल्मों को अपनी कमाई भी तय करने के लिए बॉक्स ऑफिस में गलाकाट प्रदर्शन करना होगा। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' को बनने में लगभग 175 करोड़ की लागत लगी है। जिसके लिए अब सूर्यवंशी के पास मात्र 14 दिन होंगे, जिसमे उसे लगी लागत से ऊपर कमाई करनी करनी होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

