N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक (Anu Malik) का आज जन्मदिन है। नब्बे के दशक में वो बॉलीवुड के सबसे बिजी म्यूजिक डायरेक्टर में एक थे। अनु मलिक को 16 साल बाद 'बाजीगर' ने एक बड़ी कामयाबी दिलाई थी। जिसके बाद अनु मलिक ने कभी पीछे पलट कर नही देखा।
अनु मलिक का सपना था पुलिस ऑफिसर बनना
अनु मलिक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका सपना था की वो एक पुलिस ऑफिसर बने। जिसके लिए उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियां भी की थी, मगर उनकी किस्मत को वो गवारा नहीं था मानो उनकी किस्मत में संगीतकार बनना ही लिखा था।
फिल्म ‘हंटरवाली77’ से हुई थी म्यूजिक करियर की शुरुआत
अनु मलिक ने साल 1977 में फिल्म ‘हंटरवाली 77’ से अपना पहला ब्रेक लिया था। इसी फिल्म से उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अनु ने साल 1981 में फिल्म ‘आपस की बात’ और 'पूनम' में म्यूजिक दिया था। साल 1982 में फिल्म ‘मंगल पांडे’ के गानों को अपना संगीत देकर उसे संवारा, पर अबतक उन्हें वो सफलता नहीं मिली थी, जिसकी उन्हें तलाश थी। 1984 में आई फिल्म ‘सोहनी महिवाल’ से उन्हें पहचान मिलना शुरू हो गई।
1993 में आया करियर का टर्निंग पॉइंट
कहा जाता है कि साल 1993 में अनु मलिक के फिल्म करियर का टर्निंग प्वाइंट सामने आया। इस साल उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ‘सर’ और 'फिर तेरी कहानी याद आई’ में काम मिला था। उस समय इस फिल्म के गाने और धून बेहद लोकप्रिय हुए थे। पर जिस कामयाबी कि उन्हें तलाश थी वो उन्हे मिली फिल्म ‘बाजीगर’ से। इस फिल्म के सभी गाने हिट गए। वही उन्होंने पहली बार गायकी में भी अपना हाथ आजमाया। इस फिल्म के लिए अनु मलिक को पहला फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। अनु मलिक को अपने करियर में अबतक दो बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (Music Director) का अवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में बेहतरीन संगीत देने पर नेशल अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया गया है।
फिलहाल अब अनु मलिक फिल्मों में कम ही म्यूजिक देते हैं। मगर इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई कमी नहीं आई है। अनु मलिक ने टेलीविजन के कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो को जज किया है, जिसमे से एक है इंडियन आइडल।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

