मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Entertainment

आश्रम फ़िल्म की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया शॉपिंग करते समय मिला था उन्हें वेब सीरीज का ऑफर

19 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आश्रम फ़िल्म की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया शॉपिंग करते समय मिला था उन्हें वेब सीरीज का ऑफर

आश्रम फ़िल्म की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया शॉपिंग करते समय मिला था उन्हें वेब सीरीज का ऑफर

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

मुझे अभी भी याद है कि मैं ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए गई थी जहां पर मुझे प्रकाश झा की असिस्टेंट माधवी मिली थी और उन्होंने मुझसे कहा कि त्रिद्धा तुम विश्वास नहीं करोगी कि एक-दो दिन पहले हम ऑफिस में तुम्हारी ही बात कर रहे थे। एक ऐसी स्क्रिप्ट है जो मुझे लगता है कि सिर्फ तुम्हारे लिए ही बनी है मैंने उन्हें कहा कि अभी तो मैं किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं उसे समय मैं मेंटली कहीं और बिजी थी। पर किसी न किसी तरह यह रोल फिर मेरे पास आ गया और प्रकाश झा सर ने मुझे बोला कि आपको यह प्रोजेक्ट करना चाहिए। मैं उनकी बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे उन्होंने आश्रम जैसी मोस्ट पापुलर वेब सीरीज में काम करने का मौका दिया।


अगर मौका मिला तो माधुरी दीक्षित की बायोपिक करना चाहूंगी

आश्रम के हर मोड़ पर कुछ ना कुछ नयापन देखने को मिलता है आश्रम के अगले सीजन में आपको त्रिधा चौधरी ‛बबीता’ के किरदार में कुछ अलग करती दिखाई देंगी। आश्रम वेबसीरीज करने के पहले मुझे चुलबुले किरदार ऑफर होते थे जैसी कि मैं रियल लाइफ में हूं लेकिन बबीता के किरदार में मैं दर्शकों को नवरस दिखा पाई। बबीता का किरदार करने के बाद मुझे अलग-अलग तरह के रोल ऑफर हो रहे हैं। अभी भोपाल में भी मैं एक नया प्रोजेक्ट ही कर रही थी। वैसे अगर मुझे किसी की बायोपिक करने का अवसर मिले तो मैं हमेशा से माधुरी दीक्षित का किरदार निभाना चाहूंगी और ये बात उन्हें भी पता है।

 

डांसिंग ने बनाया मुझे कैमरा फ्रेंडली

दरअसल मैं एक क्लासिकल डांसर हूं और डांस की वजह से मुझे कभी स्टेज फीयर नहीं हुआ क्योंकि आप जब स्टेज पर परफॉर्मेंस करते हो और लोगों के सामने सोलो परफॉर्मेंस देते हो तो आप काफी कैमरा फ्रेंडली हो जाते हो। जब आप लोगों के सामने परफॉर्म कर सकते हो तो आप स्क्रीन के सामने भी बिना किसी डर के परफॉर्म कर सकते हो।


श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में किया एक्टिंग डेब्यू

मैं दरअसल बंगाली हूं लेकिन मैंने पढ़ाई हिंदी में की है इसलिए मुझे हिंदी को लेकर कभी दिक्कत नहीं हुई। बल्कि एक बार मैं बंगाली लैंग्वेज में वेब सीरीज शूट कर रही थी तब मुझे थोड़ी तब मुझे मुश्किल हुई क्योंकि मेरी बंगाली भाषा पर उतनी पकड़ नहीं थी जितनी हिंदी में थी। ‛तापसी पन्नू’ के साथ ‛शाबाश मिट्ठू’ फिल्म बनाने वाले श्रीजीत मुखर्जी के माध्यम से मेरा डेब्यू हुआ था ।मेरी पहली वेब सीरीज ‛मिशौर रहस्यों’ में मैंने उन्हीं के निर्देशन में काम किया था।


मेरा डांसिंग स्किल दिखना अभी बाकी

अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है लोग मेरी डांसिंग स्किल्स जरूर देखेंगे। मैं एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हूं और क्लासिकल बेस होना म्यूजिक या डांस में बड़ी बात होती है। वैसे विवेक ओबेरॉय और मैंने सिंगर जानी का एक सिंगल वीडियो ‘धोखेबाज’ शूट किया था उसमें लोगों को मेरी डांसिंग स्किल की थोड़ी झलक मिली थी। 


लोगों को अवेयर करने चालू की वेलनेस इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी

मैं फिटनेस के लिए हमेशा से अवेयर रही हूं। रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीती हूं क्योंकि हम एक्टर को फिजिकल ही नहीं मेंटली भी फिट रहना पड़ता है। लोगों को फिटनेस के लिए अवेयर करने के उद्देश्य से मैंने अपनी वेलनेस इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी चालू की है। जैसे मेरी जर्नी एक एक्टर एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट की रही है तो मैं चाहती हूं कि लोग अपने व्यक्तित्व के हर पहलू को अच्छी तरह से समझ सके क्योंकि लोग जब खुद को अच्छी तरह से पहचान सकेंगे तभी अपने काम में 100 परसेंट दे पाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें