मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Entertainment

फराह खान के बाद कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद के रिवीलिंग कपड़ों को लेकर कही ये बात…

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
फराह खान के बाद कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद के रिवीलिंग कपड़ों को लेकर कही ये बात…

फराह खान के बाद कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद के रिवीलिंग कपड़ों को लेकर कही ये बात…

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बिग बॉस के ओटीटी प्लेट फार्म से आने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। इसके साथ ही वह हमेशा अपने अतरंगी और रिवीलिंग कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। वहीं वो अक्सर लोगों की इन बातों को इग्नोर कर, वहीं पहनती है जो उन्हें पसंद आता हैं। हाल फिलहाल में  सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने उर्फी जावेद के कपड़ो को लेकर कमेंट करते हुए उनके स्टाइल को घटिया बोला था। जिसके बाद उर्फी ने फराह को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब इस मामले पर टेलिविजन की एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने  रिएक्ट किया है। उन्होंने रिएक्शन देते हुए फराह का सपोर्ट किया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कश्मीरा शाह ने पहली नजर में ही उर्फी जावेद के बारें में बात करने से मना कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरा ने कहा,”वो ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहती जो सिर्फ  इंस्टाग्राम पर फेमस हैं, जिसके पास कोई काम नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा, जो लोग सिर्फ स्पॉट  होकर ही अपना करियर बना रहे हैं, ऐसे लोग मेरे करियर-दिमाग वाले लोगों के रोस्टर में नहीं हैं।”

इसके साथ ही आगे जब कश्मीरा शाह को सुजैन खान की बहन फराह अली खान के कमेंट के बारें बताया तो,  कश्मीरा ने फराह का सपोर्ट किया साथ ही उन्होंने कहा,  उन्हें नहीं मालूम होगा कि उर्फी जावेद कौन हैं? मुझे नहीं लगता कि सुजैन या फिर फराह किसी को यूं ही बेइज्जत करेंगी। भला उन दोनों को  कैसे पता चलेगा कि वो कौन हैं? मुझे खुद नही पता कि वो कौन हैं, जो अपने कपड़े काट पिट कर उन्हें बाहर आकर शो ऑफ करने में बिजी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें