N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। लंबे वक्त से इंतजार कर रहे KGF के फैंस का सब्र अब खत्म हुआ। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पिछले 3 सालों से सुपरस्टार यश की इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को था। अब यह फिल्म अगले महीने यानी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गया है। एक बार फिर लोगों को रॉकी भाई का स्टाइल पसंद आ रहा है।
यश की फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि एक बार फिर से फिल्म में डायलॉग पर काफी ज्यादा काम किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत होते ही एक सवाल किया गया है- ‘केजीएफ में गरूड़ा को मारने के बाद क्या हुआ? आप पढ़ेंगे?’ फिर ट्रेलर में बोला जाता है- ‘खून से लिखी हुई कहानी है ये… स्याही से नहीं बढ़ेगी। अगर आगे बढ़ाना है, तो फिर से खून ही मांगेगी…’ यह बात ट्रेलर में जाने माने एक्टर प्रकाश राज बोले हैं।
फिर ट्रेलर में शुरू होते हैं डायलॉग्स के सिलसिले… जहां रवीना टंडन बोलती दिखाई देती है,‘देयर विल बी नो मोर टोलरेंस, मेरे पास भी हथियार हैं… घूसकर मारेंगे।’ जिसके बाद फिल्म के विलेन की आवाज सुनाई देती है यानी संजय दत्त की, वो कहते हैं- ‘तलवार चलाकर, खून बहाकर जंग लड़ना तबाही नहीं, तरक्की होती है। उसमें लाशें भी बेकार नहीं जाती, चाहिए तो गिद्धों से पूछ ले। इन डायलॉग्स को सुन कर आप अंदाजा लगा सकते है कि फिल्म कितनी सुपर हिट जाने वाली हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

