22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पूरे देश के साथ मैं भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाऊंगा।इस ऐतिहासिक अवसर को ध्यान में रखते हुए मेरा एक गाना भी आया है ‛अवध में राम आए हैं’। इसके अलावा एक और गाना शंकर महादेवन जी के साथ किया है तो हम इस अवसर को म्यूजिकली मनाएंगे। यह कहना है ‛चांद सिफारिश’ ‛जब से तेरे नैना’ ‛बहती हवा सा था वो’ ‛मैं ऐसा क्यों हूं’ और ‛चार कदम’ जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से चार चांद लगाने वाले सिंगर शांतनु मुखर्जी उर्फ शान का। वह खुरई महोत्सव में अपने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देने आए थे। इस दौरान भोपाल एयरपोर्ट पर ‛न्यूज़ वर्ल्ड’ से खास बातचीत में उन्होंने अपना संगीतमय सफर साझा किया।
मेरे घर मे शुरू से ही संगीत का माहौल था लेकिन मैं सिंगर नहीं कुछ और बनना चाहता था लेकिन हम अपने सोचने के हिसाब से कुछ भी नहीं बनते हैं। जो किस्मत में लिखा होता है वह होकर रहता है और मैं किस्मत में बहुत यकीन रखता हूं मेरी किस्मत में सिंगर बनना लिखा था इसलिए मैं सिंगर ही बना
वैसे तो मैं सिंगर हूं लेकिन कुछ खास मौकों पर एंकरिंग, होस्ट या जज बनकर भी नजर आता हूं। मैं जिंदगी में आए मौकों को खाली नहीं जाने देता। ऐसा तो नहीं होना चाहिए कि जिंदगी भर आप एक ही चीज करते रहो। जिंदगी में जो मिले उसे एंजॉय करो और अपना बेस्ट देने की कोशिश करो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

