मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Entertainment

अंकिता और विक्की ने जैन रीतिरिवाज से की शादी, रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए इंडस्ट्री के सेलेब्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अंकिता और विक्की ने जैन रीतिरिवाज से की शादी, रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए इंडस्ट्री के सेलेब्स

अंकिता और विक्की ने जैन रीतिरिवाज से की शादी, रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए इंडस्ट्री के सेलेब्स

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलीविजन की ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 3 दिसंबर को ही मराठी रीतिरिवाज के साथ शादी करली थी। पर अब 14 दिसंबर को जैन रीतिरिवाज के अनुसार बॉयफ्रेंड विक्की के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। काफी वक्त से दोनो एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे जिसके बाद 14 दिसंबर को इस रिश्ते पर ऑफिशियली टैग लगा दिया। 
 
 

शादी होने के  बाद अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि, वो अब ऑफिशियली मिसेज जैन हो गई हैं। अंकिता की शादी की तस्वीरें काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  है। इन फोटोस पर अंकिता के दोस्त, परिवार और उनके फैंस जम कर कॉमेंट कर रहे। 

अंकिता ने अपनी शादी का जोड़ा थोड़ा हट कर चूस किया था। अंकिता ने अपनी शादी में गोल्डन कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। तो अपने वेडिंग रिसेप्शन में रेड कलर की बहुत सी प्यारी साड़ी पहनी थी।
 
 
 
 
अंकिता-विक्की की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स 
अंकिता और विक्की की शादी होने के बाद एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियों शामिल हुई। टेलिविजन के एक्टर और ऐक्ट्रेस ने  अंकिता और विक्की के साथ खूब डांस किया। अंकिता ने रिसेप्शन पार्टी में रेड बनारसी साड़ी पहनी थी। तो  विक्की ने ब्लैक शेरवानी पहनी को वेयर किया था।
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें