शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
एक साल बाद डीफ्रीज हुए रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एक साल बाद डीफ्रीज हुए रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट्स
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग केस की जांच कर रही NCB ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अकाउंट को डीफ्रीज कर दिए। स्पेशल कोर्ट ने उनके अकाउंट को  डीफ्रीज करने के आदेश दिए है। कोर्ट ने NDPS एक्ट के तहत रिया को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई है। कोर्ट ने उनके आईफोन और मैकबुक प्रो जैसे गैजेट्स को भी लौटाने के आदेश दिए है।


दरअसल, रिया ने अपनी याचिका में बोला था कि वह एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं NCB ने बिना किसी मतलब के 16 September  2020 को उनके बैंक खाता और FD को फ्रीज कर दिया था। रिया ने बताया कि कर्मचारियों को सैलरी देने और GST के साथ अलग-अलग तरह के टैक्स भरने के लिए उसे अपने अकाउंट्स की जरूरत होती है।

पैसा ड्रग्स के कारोबार में हो सकता है इस्तेमाल!
NCB का प्रतिनिधित्व करने वाले स्पेशल प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपांडे ने इस याचिका का विरोध किया है और कहा है कि मामले कि वित्तीय जांच चल रही है, वो अभी तक पूरी नहीं हुई है। सरपांडे का कहना है कि अगर खातों को डीफ्रीज किया गया तो इससे जांच में बाधा आएगी। साथ ही जमा राशि को ड्रग माफिया और ड्रग से संबंधित व्यवसाय में इस्तेमाल किया जा सकता है।

शर्तों के साथ हुए डीफ्रीज हुए खाते
सारी दलीलों को सुनने के बाद स्पेशल जज डीबी माने ने कहा कि - 'जांच अधिकारी के जवाब से पता चलता है कि चक्रवर्ती के बैंक खातों और FD को फ्रीज करने के लिए NCB की आपत्ति मान्य नहीं है। ऐसे में रिया अपने बैंक एकाउंट और FD को शर्तों का पालन कर के यूज कर सकती हैं।'

कोर्ट ने रिया को आदेश दिया कि एक एफिडेविड देना होगा जिसमे केस की सुनवाई के दौरान या फिर बाद में जरूरत होने पर रिया को अपने खातों में जमा पैसों की जानकारी जांच अधिकारी को देनी होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें