N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कि इस वक्त एक के बाद एक फिल्में आते जा रही है। इस समय उनकी झोली में पहले से ही 5 से 6 मूवी हैं और अब उन्होंने एक और नई फिल्म कि अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। जल्द ही अक्षय कुमार फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम करते हुए नजर आएंगे। बतादें कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय बड़े मियां के रोल में तो छोटे मियां के रोल में टाइगर श्रॉफ में नजर आएंगे।
टीजर देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर कर टाइगर को टैग करते हुए लिखा, ‘जिस साल तुम इस दुनिया में जन्म लेकर आए, मैंने उस साल फिल्मों में डेब्यू किया था। अब भी मुकाबला करोगे छोटे मियां? चल तो फिर हो जाए फुल एक्शन’
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां’ फुल ऑन ऐक्शन से भरपूर होने वाली है। मूवी में बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर इसी नाम की फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शामिल किया गया है। बतादें कि यह फिल्म साल 2023 में क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

