2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल बॉलीवुड फिल्मों ने छप्पर फाड़ कमाई कर इतिहास रच डाला। वैसे तो इस साल बड़ी छोटी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इस साल कमाई के मामले में कौन सी 10 फिल्में टॉप पर रही।
1. बॉलीवुड में कमाई के मामले में टॉप पर रही शाहरुख खान स्टारर जवान फिल्म। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया। टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1148.3 2 करोड़ का बिजनेस कर एक नया इतिहास रच डाला।
2. बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर भी शाहरुख खान ने ही अपना कब्जा कर रखा है। उनकी फिल्म पठान ने 1050 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर शाहरुख खान के स्टारडम को एक नया मुकाम दिया।
3.बॉक्स ऑफिस पर तीसरे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काबिज है इस फिल्म ने अब तक 869 करोड़ से ज्यादा का बिजनस कर रणबीर कपूर को ए लिस्टेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार कर दिया है। यह फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है और अच्छी कमाई कर रही है।
4. नंबर चार पर आती है सनी देओल की ग़दर 2। अपने पहले पार्ट की तरह ही ग़दर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा कर यह साबित कर दिया कि आज भी सनी देओल के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस फिल्म के साथ ही सनी देओल का बॉलीवुड इंडस्ट्री में जबरदस्त कमबैक हुआ है और अब वह कई फिल्मों में एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।
5. बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पांचवें नंबर थलपति विजय और संजय दत्त स्टार लियो फिल्म आती है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 620 करोड रुपए का बिजनेस किया है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स काफी पसंद किए गए साथ ही संजय दत्त का दमदार किरदार भी इस फिल्म की यूएसपी था जिससे इस फिल्म को बंपर कमाई मिली।
6 बॉक्स ऑफिस पर छठवें नंबर पर सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर जेलर आती है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 607 करोड रुपए की बंपर कमाई की है 200 करोड़ की बजट से बनी इस फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म की शानदार कहानी और लाजवाब एक्शन सीन्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया।
7. बॉक्स ऑफिस पर सातवें नंबर पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 के साथ काबिज है। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस एक्शन थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। सलमान कैटरीना की केमिस्ट्री और साथ ही इमरान हाशमी का निगेटिव किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड 666.63 करोड रुपए की बंपर कमाई की है।
8.बॉक्स ऑफिस पर आठवें नंबर पर सालार फिल्म आती है इस साल के अंत में आई सालार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म अभी थिएटर में लगी है और हर दिन बंपर कमाई कर रही है। अभी तक इस फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है यह फिल्म प्रभास के लिए काफी महत्वपूर्ण थी।अपनी दो फिल्मों के पीटने के बाद उन्होंने इस फिल्म से जबरदस्त कम बैक किया है।
9. बॉक्स ऑफिस पर नौ नंबर पर आती है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस लव स्टोरी को लोगों ने खासा पसंद किया।फिल्म के गाने भी हिट रहे और इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 355.61 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।
10.बॉक्स ऑफिस पर 10 नंबर पर आदिपुरुष का नाम आता है। रामायण पर आधारित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यह फिल्म 600 करोड रुपए के बजट से बनी थी पहले दिन बंपर ओपनिंग लेने के बाद इस फिल्म के डायलॉग ने लोगों को काफी आहत किया। इस फिल्म के डायलॉग को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों ने इस फिल्म से दूरी बना ली और यह फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन कमाई के मामले में यह 2023 की टॉप 10 फिल्मों में शुमार है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

