N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। फिल्म कि रिलीज डेट में कई बार परिवर्तन होने के बाद फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में लगने के लिए तैयार हैं। वहीं अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसपर कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए (UA) सर्टिफिकेट दिया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ गंगूबाई हरजीवनदास की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ से लिया गया है।
फिल्म पर CBFC ने चलाई कैंची
जानकारी के अनुसार, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' में 4 मॉडिफिकेशन हुए है, जिसमें से 2 सीन को डिलीट भी किया गया है। इसके साथ ही कुछ डायलॉग्स में शब्दों को बदला किया गया है। फिल्म की समय-सीमा में एक से दो मिनट घटाए गए हैं। वहीं फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी ‘ में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को गंगूबाई पर गुलाब लगाने वाले सीन को भी संशोधित किया गया है।
25 फरवरी को होगी फिल्म रिलीज
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ साथ कास्ट को कोरोना होने के कारण फिल्म की शूटिंग काफी बार प्रभावित हुई थी। इसके बाद कोरोना के कारण लगातार फिल्म की रिलीज डेट बदलती रही। पहले फिल्म कि रिलीज डेट नवंबर में तय हुई थी, पर अब मेकर्स की ओर से किए गए नए ऐलान के मुताबिक फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

