N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महामारी के बाद से बॉलीवुड में फिल्मों का सिलसिला शुरू हो गया है। कोरोना काल में कई बॉलीवुड सितारों की फिल्मों कि डेट या तो आगे बढ गई या फिर सालभर के किए पोस्टपोन हो गई है। पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की किस्मत कोरोना काल में भी चमकती रही। महामारी के दौरान अक्षय ने कई सुपरहिट फिल्में दी। इसके साथ ही जिस स्पीड के साथ अक्षय ने फिल्मों पर काम किया है, वो देखने लायक है। अब जल्द ही अक्षय कुमार कि एक ओर नई फिल्म दस्तक देने वाली हैं। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुछ हट कर नजर आने वाले हैं। जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। अक्षय कि नई फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने ट्रेलर कि रिलीज डेट बताते हुए फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें खिलाड़ी भईया खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे है।
पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार का मूवी लुक उनके फैंस के बीच लगातार ट्रेंड बनते जा रहा है। ऐसे में निर्माता साजिद नाडियाडवाला की नई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के नए पोस्टर में भी अक्षय का कुछ ऐसा ही लुक सामने आया है। फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ साथ जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और अरशद वारसी कम करते हुए नजर आएंगे।
बतादें कि, फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी को देखते हुए निर्माताओं ने आज फिल्म का एक्शन कॉमेडी से अक्षय का नया लुक रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज से ठीक 1 महीने पहले 18 फरवरी को ट्रेलर लॉन्च करने की भी घोषणा करदी है। फिल्म का ट्रेलर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

